फतेहाबाद के टोहाना में अमित शाह का दौरा हुआ रद्द..

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फतेहाबाद के टोहाना में अमित शाह का आज का दौरा रद्द कर दिया गया है। अमित शाह के दौरे को क्यों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फतेहाबाद के टोहाना में अमित शाह का आज का दौरा रद्द कर दिया गया है। अमित शाह के दौरे को क्यों रद्द किया गया है, अभी फिलहाल इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार अब हरियाणा के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर टोहाना में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे ।

बता दें कि राज्य में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अलग- अलग जिलों में रैलियां होनी है, लेकिन अब फतेहाबाद की शाह की रैली रद्द हो गई है। दरअसल, अमित शाह हरियाणा के बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए टोहाना में रैली करने जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *