ऑनलाइऩ डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में चुनावी माहौल के बीच सीएम मनोहर लाल ने एक विवादित बयान दे डाला है। दरअसल सोनीपत में एक चुनावी रैली के दौरान सीएम ने सोनिया गांधी को कांग्रेस की अध्यक्ष बनाए जाने को पर कुछ ऐसा कह डाला जिससे अब वे चौतरफा घिर गए हैं।
सीएम मनोहर लाल ने जनता को संबोधित करते हुए यह कह डाला कि,लोकसभा चुनाव में हार के बाद राहुल (राहुल गांधी) ने पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ दिया और कहा कि नया कांग्रेस अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं होगा। वहीं, तीन महीने के बाद, उन्होंने सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बना दिया। यह तो ऐसा हुआ, जैसे खोदा पहाड़, निकली चुहिया, वह भी मरी हुई। सीएम के इस बयान के बाद हमलावर हो गई दै। कांग्रेस का कहना है कि, इस टिप्पणी से भाजपा का का ‘महिला-विरोधी चरित्र’ साफ नज़र आता है।

