आदर्श आचार संहिता का सरेआम उल्लंघन, राहुल गांधी की रैली के लिए गुरुग्राम में लगे होर्डिंग्स

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में आदर्श आचार संहिता लगने के बाद भी सरेआम उल्लंघन किया जा रहा है, राहुल गांधी की होने जा रही…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में आदर्श आचार संहिता लगने के बाद भी सरेआम उल्लंघन किया जा रहा है, राहुल गांधी की होने जा रही रैली के लिए गुरुग्राम से लेकर सोहना तक होर्डिंग्स लगाए गए हैं। दरअसल, राहुल गांधी की आज विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा में रैली का आयोजन किया गया है, राहुल गुरुग्राम से नूहं पहुंचेंगे, जहां से वे चुनावी शंखनाद करेंगे।

इस रैली में कांग्रेस के सभी बड़े नेता भी पहुंचेंगे, जिसमें कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाब, प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा, सीएलपी लीडर भूपेंद्र हुड्ड भी मौजूद रहेंगे।

बता दें कि 21 अक्टूबर को राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर वोटिंग होनी है, सभी पार्टियां सत्ता पाने के लिए ऐड़ी- चोटी का जोर लगा रही हैं। वहीं, आदर्श आचार संहिता के बाद चुनाव आयोग की तरफ से सख्त आदेश भी जारी किए गए थे, लेकिन राहुल गांधी की रैली को लेकर आचार संहिता का सरेआम उल्लंघन किया जा रहा है। राजीव चौक से लेकर सोहना तक रातों- रात ये होर्डिंग्स लगाए गए हैं। अब इस पर चुनाव आयोग क्या कदम उठाता है, वो देखना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *