ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बिग बॉस-13 अपने पहले हफ्ते के एपिसोड से ही चर्चाओं में है। अब जल्द ही वो दिन आने वाला है, जब घर का कोई सदस्य बेघऱ होने वाला है। बिग बॉस के सीजन को और ज्यादा रोमांचक बनाने के लिए कई सारी नई चीजों को जोड़ा जा रहा है। बात करें एलीमिनेशन की तो इस हफ्ते की नॉमिनेशन प्रक्रिया में लड़कों ने रश्मि देसाई, शहनाज़ गिल, कोएना मित्रा और दलजीत कौर को नॉमिनेट किया था।
यानी इन कंटेस्टेंट पर घर से बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है। पिछले हफ्ते वीकेंड के वार में सलमान खान ने सस्पेंस बनाने के बाद किसी भी सदस्य को घर से बेघर नहीं किया था। लेकिन इस हफ्ते बेघर होने की रडार पर घर के दो सदस्य हैं। यानी सलमान खान इस हफ्ते घर के दो सदस्यों को निकालने वाले हैं।

