Xi Jinping से मुलाक़ात- मोदी ने कहा- हम फिर से दुनिया की आर्थिक शक्ति बनेंगे

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 दिन के  भारत दौरे पर आये  चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अपने दूसरे अनौपचारिक मुलाकात की। …

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 दिन के  भारत दौरे पर आये  चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अपने दूसरे अनौपचारिक मुलाकात की।  इस मुलाकात के दौरान हुई बात चीन सहयोग को एक नई दिशा प्रदान करेगी। इस मुलाका में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों के मध्य पैदा हुए मतभेद को मनभेद नहीं बनने दिया जाएगा और पैदा हुए जो विवाद है उसे जल्द ही  सुलझाने की कोशिश की जाएगी। मोदी का कहना है कि बीते 2000 वर्षो से में भारत और चीन विश्व  की प्रमुख आर्थिक शक्तियां रही हैं। वहीं मोदी के साथ हुई अनौपचारिक मुलाकात से  राष्ट्रपति शी जिनपिंग बहुत खुश दिखाई दिए।

आतंकवाद और कट्टरपंथ बानी चर्चा का विषय
मोदी और जिनपिंग के बीच हुई बातचीत के बारे में, विदेश सचिव विजय गोखले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग वर्तमान समय में पनप रहे आतंकवाद और कट्टरपंथ जैसी चुनौतियों से निपटारा चाहते है और वह इस बात पर गंभीरता से सोच भी रहे है। गोखले ने कहा कि भारत और चीन न केवल आबादी के लिहाज से ही बल्कि विविधता के हिसाब से भी बड़े हैं।

कश्मीर मसले पर नहीं कोई बात
इस अनौपचारिक मुलाकात में पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के मध्य कश्मीर मुद्दे को लेकर किसी भी तरह की कोई चर्चा नहीं की गयी। प्रेस वार्ता के दौरान विदेश सचिव विजय गोखले से बात करने पर पता चला कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग कश्मीर मुद्दे पर कोई बात नहीं करना चाहते। गोखले ने कहा कि भारत पहले ही यह साफ़ कह चुका है कि कश्मीर भारत का आंतरिक मसला है।

शी जिनपिंग का पीएम मोदी को निमंत्रण
मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पीएम मोदी को चीन आने का निमंत्रण दिया है और यह बात प्रेस वार्ता में विदेश सचिव विजय गोखले ने भी कही कि पीएम मोदी ने यह निमंत्रण स्वीकार किया है। आने वाले वाले वर्ष में मोदी चीन दौरे पर जा सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा है कि भारत, चीन के साथ अपने कारोबारी रिश्तों को और अधिक बढ़ाने के लिए गंभीरता से सोच रहा है। इस मुलाकात के दौरान दोनों देशों के राष्ट्रध्यक्षों के बीच दोनों देशों के कई जरुरी विषयों पर चर्चा हुई।

शी जिनपिंग को दी खास भेंट
भारत दौरे पर आये राष्ट्रपति शी जिनपिंग से हुई मुलाकात को और अधिक ख़ास बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को शॉल भेंट की, जिस पर जिनपिंग की बहुत ही सूंदर तस्वीर छपी हुई है। इस शॉल को खासतौर पर कोयम्बटूर जिले के श्रीरामलिंग सोवदंबीगई हैंडलूम वीवर्स को ऑपरेटिव सोसयाटी के बुनकरों से तैयार करवाया गया है। आप को बता दें कि चेन्नई का सिल्क, कपड़ों के बाजार पूरे देश में बेहद लोकप्रिय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *