Haryana Election: भाजपा कल जारी करेगी ‘म्हारे सपनों का हरियाणा’ संकल्प पत्र

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:-  BJP रविवार को अपना घोषणा पत्र जारी करेगी, चुनाव के इस दौर में खुद को औरो से अधिक भरोसेमंद बताने के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:-  BJP रविवार को अपना घोषणा पत्र जारी करेगी, चुनाव के इस दौर में खुद को औरो से अधिक भरोसेमंद बताने के लिए जनता का विश्वास जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी कई बड़े वादों का ऐलान कर सकती है। भाजपा ने 13 अक्टूबर को चंडीगढ़ में ‘म्हारे सपनों का हरियाणा’ संकल्प पत्र को जारी करने फैसला किया है।

इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, तीनों प्रभारी, मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष ओपी धनकड़ समेत संगठन मंत्री मौजूद रहेंगे। भाजपा के इस संकल्प पत्र को बनाने के लिए लाखो सुझाव आएं हैं, जिन्हे ‘म्हारे सपनों का हरियाणा’ संकल्प पत्र में विशेष रूप से संकलित किया गया है , संकल्प पत्र के विमोचन के अवसर पर पार्टी के कई उच्च अधिकारी तथा कई बड़े नेता उपस्थित रहेंगे।

संकल्प पत्र में 200 सुझावों को किया गया शामिल
इस बार भारतीय जनता पार्टी ने अपना संकल्प पत्र तैयार करने के लिए जनता से सुझाव मांगे थे। बता दें की प्रदेश भर से 2 लाख के करीब सुझाव आये, जिन्हें 2 हजार श्रेणियों में बांटा गया है और फिर कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ के निर्देश अनुसार 200 सुझावों को संकल्प पत्र में शामिल किया गया।

भाजपा अपने संकल्प पत्र के जरिये प्रदेश की जनता के समक्ष ‘म्हारे सपनों का हरियाणा’ की छवि पेश करेगी, बीजेपी के 32 पृष्ठों के संकल्प पत्र में हर वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है। खासतौर पर खिलाडी, प्रदेश के युवा, किसान और गरीब वर्ग को इस पत्र में अहमियत दी गयी है। हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर द्वारा सौंपे गए संकल्प-पत्र को बीजेपी हाईकमान ने मंजूरी दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *