ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं, इसका अंदाजा आए दिनों सामने आ रही घटनाओं से लगाया जा सकता है। अब एक और मामला सामने आया है गुरुग्राम में। यहां चलती बस में कंडक्टर द्वारा महिला से छेड़छाड़ की।
ये है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार, महिला अपनी दो बहनों के साथ गुरुग्राम के बस स्टैंड से सिटी बस में सिकंदरपुर जाने के लिए सफर कर रही थी। महिला का आरोप है कि, सफर के दौरान नशे में धुत बस कंडक्टर संजय ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब अन्य सवारियों ने विरोध किया तो आरोपी कंडक्टर ने उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली। आनन-फानन महिला ने तुरंत पुलिस हेल्पलाइन पर फोन कर इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सिकंदरपुर इलाके से आरोपी कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया।

