Online Desk/Living India News: Bulandshahr में दर्दनाक सड़क हादसा, सात की मौके पर ही हुई मौत
सड़क किनारे सो रहे श्रद्धालुओं को बस ने कुचला
गंगा स्नान के लिए रुके थे सड़क किनारे श्रद्धालु
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहँ सड़क किनारे सो रहे श्रद्धालुओं को बस ने बहुत ही बेदर्दी दे कुचल डाला। रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में सात श्रद्धालुओं की मोके पर ही मौत हो गई है। इस हादसे पर उत्तर प्रदेश सरकार ने दुःख व्यक्त किया है और मारे गए श्रद्धालुओं के परिजनों को मुआवजा देने का ऐलान किया है।
ये हादसा बुलंदशहर के नरौरा में गंगाघाट के पास हुआ है और इस हादसे में चार महिलाएं और तीन छोटे मासूम बच्चे अपनी जान गवां चुके हैं। मिली
जानकारी के मुताबिक सभी श्रद्धालु वैष्णो देवी से दर्शन करने के बाद यहाँ गंगा स्नान के लिए हाथरस से नरौरा घाट पर सड़क किनारे रुके थे, जहाँ ये घटना हुई। पुलिस ने बताया कि, जिस बस से यह हादसा हुआ है उसका ड्राइवर फरार है, जिसकी खोज में पुलिस लगी हुई है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने मृतकों के परिजनों को दिया 2 लाख का मुआवजा
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने हादसे में मारे गए श्रद्धालुओं के परिजनों को 2 लाख तक की मुआवजा राशि देने का ऐलान किया है। इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुःख व्यक्त किया और कहा कि हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की मुआवजा राशि दी जाएगी। साथ ही उन्होंने स्थानीय प्रशासन को हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।
हादसे के बाद घटनास्थल पर पुलिसबल को तैनात कर दिया गया है। पुलिस के आला अधिकारी मामले की जांच कर रहे है और फरार बस ड्राइवर की तलाश की जा रही है।


