ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तान ने पंजाब को दहलाने के लिए नई-नई साजिश रच रहा है | पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने इस बार पंजाब में आतंक फैलाने के लिए एक नई तरकीब लगाई है | बार- बार अपनी साजिशों में नाकाम होते देख उसने खालिस्तानी आतंकियों और सीमा के साथ लगते गांव में तस्करों और गैंगस्टरों को भी अपने साथ मिलाने की कोशिश कर रहा है | जिसके चलते वो अपने नापाक मंसूबों में कामयाब हो सके | इस तरह की साजिशे रचना सुरक्षाबलों के लिए बड़ी चुनौती है |
इससे पहले ड्रोन के माध्यम से पाकिस्तान से आए हथियार बरामद हुए थे और कई आतंकी भी गिरफ्तार हुए थे इसके वावजूद भी यह पता नहीं चल पाया कि वो हथियार कहां इस्तेमाल किए जाने थे | एके-47 जैसी राइफलों समेत पंजाब में हथियार समेत कई आतंकी भी दबोचे जा चुके है | गिरफ्तार हुए आतंकियों से नए-नए खुलासे हो रहे है |


