जानें अब कौन उड़ाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष विमान ?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब लंबी दूरी की यात्रा के लिए अमेरिकी ‘एयरफोर्स वन’ जैसे विमान में यात्रा करेंगे।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब लंबी दूरी की यात्रा के लिए अमेरिकी ‘एयरफोर्स वन’ जैसे विमान में यात्रा करेंगे। यह विमान किसी भी तरह के मिसाइल को चकमा देने में माहिर होगा। एयर इंडिया वन के बेड़े में साल 2020 तक दो बोइंग 777 विमान शामिल होंगे। जो आधुनिक तकनीकी के साथ सुरक्षात्मक रूप से भी उन्नत होंगे।

pm modi

इस विमान को भारतीय वायुसेना के पायलट ऑपरेट करेंगे। जबकि, एयर इंडिया की सहायक कंपनी एयर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (एआईईएसएल) द्वारा इस विमान का रखरखाव किया जाएगा। अभी तक देश के वीवीआईपी फ्लाइट्स को उड़ाने की जिम्मेदारी एयर इंडिया के पायलटों के हाथ में है। जिसे नए प्लेन के आने के बाद बदल दिया जाएगा।

rafale

इकोनामिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार इन विमानों को केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उप-राष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू द्वारा प्रयोग किया जाएगा। देश के तीनों सर्वोच्च व्यक्ति फिलहाल एयर इंडिया के बोइंग बी 747 विमानों से उड़ान भरते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *