Online Desk/Living India News: Maricom ने रचा इतिहास, विश्व चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में बनाया अपना स्थान
• Maricom: विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप मेडल किया पक्का
भारत की बेहतरीन Boxer Maricom ने गुरुवार को विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के 51 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। बता दें कि, 36 साल की मेरीकॉम ने Quarter finals में कोलंबिया की Ingret Valencia को 5-0 से मात दे कर अपना स्थान बनाया। यह भारत के लिए बहुत ख़ुशी की बात है की बेहतरीन Boxer Maricom ने एक पदक पक्का कर लिया है।बताने में बहुत ही ख़ुशी मह्सूस हो रही है की Maricom
Ingrit Pan America की विजेता हैं और Rio Olympics-2016 में देश के लिए कांस्य पदक जीत चुकी हैं।
https://twitter.com/BFI_official/status/1182165326198239232
अब देखना यह होगा कि विश्व चैम्पियनशिप में सर्वाधिक मेडल (6 गोल्ड+ एक सिल्वर) जीतने का रिकॉर्ड बनाने वाली Maricom महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में कोनसा पदक अपने नाम करती है। छह बार विश्व चैम्पियन रह चुकीं Maricom का 51 किलोग्राम भार वर्ग के विश्व चैम्पियनशिप में पहला पदक होगा। हालांकि 51 किलोग्राम भार वर्ग में 2014-एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक और 2018 की एशियाई खेलों में यह कांस्य पदक जीत चुकी हैं और साथ ही इसी भार वर्ग के साथ Maricom ने London Olympics-2012 में कांस्य पदक भी जीत चुकी है।
शनिवार को होने वाले सेमीफाइनल में मेरीकॉम का सामना तुर्की की बुसेनाज काकीरोग्लूकी से होगा, जो यूरोपियन चैम्पियनशिप और यूरोपियन गेम्स की मौजदा गोल्ड मेडलिस्ट हैं. क्वार्टर फाइनल जीतने के बाद मेरीकॉम ने कहा कि ,’ मैं पदक पक्का कर बहुत खुश हूं, लेकिन फाइनल में पहुंचकर अपने अभिनय को और अधिक बेहतर बनाना चाहूंगी। यह मेरे लिए एक अच्छा मुकाबला था और अब मै सेमीफाइनल में अपने प्रदर्शन में सुधार करने की कोशिश करूंगी.’
सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए मेरीकॉम ने अच्छी शुरुआत की और दूरी बनाए रखते हुए दाएं जैब का इस्तेमाल किया। हल्के से बदले हुए स्टांस के साथ खेल रही मेरीकॉम जैब से सटीक पंच लगाने में भी सफल रहीं।


