ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में कांग्रेस से अशोक तंवर के इस्तीफे के बाद सियासत में अलग ही मोड़ आ आ गया है। प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा का कहना है कि, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर के कांग्रेस छोड़ने से कोई नुकसान नहीं होगा।
दरअसल, पानीपत में शहरी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी संजय अग्रवाल के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ता पूरे उत्साह में है जिसके चलते आगामी सरकार कांग्रेस की बनेगी. उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ और जुमले पर आधारित पार्टी है और झूठे वादे नहीं चलेंगे।
