हुड्डा के बेहद करीबी रहे कांग्रेस के ये वरिष्ठ नेता अब भाजपा में हुए शामिल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, अब पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री चौधरी जसवंत सिंह ने कांग्रेस को अलविदा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, अब पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री चौधरी जसवंत सिंह ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। जसवंत सिंह ने बताया कि कई दिनोें से वो कांग्रेस पार्टी में घुटन महसूस कर रहे थे और इसी के चलते ये फैसला लिया है।

बता दें कि जसवंत सिंह हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बहुत ही करीबी रहे हैं। वहीं, अब जसवंत सिंह ने राव इंद्रजीत सिंह की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। चौधरी जसवंत सिंह पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की टीम के सबसे मजबूत कद्दावर नेता रहें है। जसवंत सिंह का दक्षिण हरियाणा में ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में दलित वोटों पर प्रभाव है। इनका बीजेपी में आने से बीजेपी को को फायदा होगा।

केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि चौधरी जसवंत सिंह सच्चे और ईमानदार नेता हैं। इनके बीजेपी में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। इसके साथ जसवंत सिंह के करीबी बिजेंद्र डहीना सहित सैकड़ों कांग्रेसियों ने आज भाजपा पार्टी ज्वाइन कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *