इनेलो छोड़ने वालों को कहीं नहीं मिलेगा मान- सम्मान- अभय चौटाला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सिरसा के दड़बा गांव पहुंचे इनेलो के प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने ग्रामीणों से वोटों की अपील की। अभय चौटाला ने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सिरसा के दड़बा गांव पहुंचे इनेलो के प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने ग्रामीणों से वोटों की अपील की। अभय चौटाला ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज नशा बढ़ता जा रहा है,जिससे युवा वर्ग इसकी दलदल में बुरी तरह फंस गया है। लेकिन इसे रोकने के लिए सरकार की तरफ से किसी भी तरह के सख्त कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

अभय चौटाला ने कहा कि आज का सबसे बड़ा मुद्दा नशा है और ये सिर्फ एक गांव का नहीं, बल्कि पूरे जिले के अलग-अलग गांवों में पूरी तरह से फैल चुका है। आज का युवा नशे में फंसकर अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहा है और हैरानी वाली बात है कि आज पुलिस भी नशा तस्करों को पकड़ने से डरती है।

अभय सिंह चौटाला ने पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी और इनेलो के पूर्व जिला प्रधान पदम जैन के पार्टी छोड़ने पर कहा कि जो पार्टी छोड़कर गए हैं, उन्हें कही भी मान सम्मान नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी एक मां की तरह होती है, जो लोग अपनी मां की इज्जत नहीं कर सकते, उन लोगों का हश्र यही होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *