कैथल से अमित शाह की हुंकार: जमकर बरसे विपक्ष पर, ‘राफेल के नाम से राहुल गांधी के पेट में होता है दर्द’

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कैथल अपनी पहली…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कैथल अपनी पहली रैली करने पहुंचे। इस दौरान अमित शाह विपक्ष पर जमकर बरसे और कहा कि कांग्रेस ये कह रही है कि राफेल की शस्त्र पूजा का तमाशा करने की क्या जरूरत है।

शाह ने कहा कि राफेल का नाम आते ही राहुल गांधी के पेट में दर्द होना शुरू हो जाता है। उन्होंने कहा कि इनका दोष नहीं है, इन्हें इटली की संस्कृति ज्यादा और भारत की कम पता है।

अमित शाह ने कहा कि हरियाणा में चौटाला राज में गुंदागर्दी बढ़ी और हु्ड्डा की सरकार आई, तो भ्रष्टाचार बढ़ गया। एक आता था, तो डंडा खाना पड़ता और दूसरा आता तो रिश्वत देनी पड़ती थी। लेकिन भाजपा सरकार में राज्य में न गुंदागर्दी बढ़ी और न भ्रष्टाचार, लोगों को मैरिट पर अपना काम मिलता है।

वहीं, शाह ने कहा कि पहले हरियाणा नौकरी के नाम पर बदनाम था। जब नौकरीियों का बाजार लगता था, तो जाति देखी जाती थी और साथ ही कौन कितना पैसा देता है, ये भी देखा जाता था। पूर्व सीएम ओपी चौटाला पर भी निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि राज्य के बड़े- बड़े नेता नौकरी के नाम पर जेल में बैठकर बुढ़ापा काट रहे हैं, लेकिन मनोहर लाल ने बिना पैसे लिए काबिलियत पर नौकरियां देने का काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *