मोदी कैबिनेट मीटिंग में लिया गया ये ऐतिहासिक फैसला,पढ़िए…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बुधवार को मोदी कैबिनेट की बैठक हुई। इस दौरान कई बड़े फैसले लिए गए। वहीं मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर के लिए ऐतिहासिक…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बुधवार को मोदी कैबिनेट की बैठक हुई। इस दौरान कई बड़े फैसले लिए गए। वहीं मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर के लिए ऐतिहासिक फैसला लिया है। जम्मू-कश्मीर से विस्थापित होकर भारत के कई राज्यों में आकर बसे 5300 कश्मीरी परिवारों को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है।

pm modi
अब इन परिवारों को केंद्र की ओर से 5.5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, ताकि ये कश्मीर में बस सकें। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पीओके के विस्थापितों के लिए मुआवजे का ऐलान करते हुए कहा कि, इससे ऐतिहासिक भूल सुधार का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा, कैबिनेट ने जम्मू-कश्मीर के लिए ऐतिहासिक फैसला लिया है।

pmवहीं, केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किश्त पाने के लिए आधार नंबर को लिंक करने की तारीख बढ़ा दी है। किसान अब 30 नवंबर तक अपना आधार नंबर लिंक कर सकते हैं। 1 अगस्त 2019 के बाद किश्त की रकम पाने के लिए आधार नंबर अनिवार्य है। इस योजना के तहत हर साल किसान को तीन बार 2-2 हजार रुपये खेती-किसानी के लिए दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *