ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के चलते सभी पार्टियां जीत हासिल करने के लिए जनता के बीच उतर रही हैं, इसी बीच जेजेपी ने भी अपने दौरे शुरू कर दिए हैं। पढ़िए जेजेपी के सभी वरिष्ठ नेताओं के दौरों का पूरा शेड्यूल-
वरिष्ठ नेता एवं उचाना से प्रत्याशी दुष्यंत चौटाला
● सुबह 10 बजे रामलीला ग्राउंड, लोहारू (भिवानी) में जेजेपी प्रत्याशी अलका आर्य द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
● सुबह 11 बजे इंडस्ट्रियल एरिया ग्राउंड, राई (सोनीपत) में जेजेपी प्रत्याशी अजित अंतिल द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
● दोपहर 1 बजे गांव जोरासी, समालखा (पानीपत) में जेजेपी प्रत्याशी ब्रह्मपाल रावल द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
● दोपहर 2 बजे पुरानी अनाज मंडी, जुलाना (जींद) में जेजेपी प्रत्याशी अमरजीत ढांडा द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
● दोपहर 3 बजे के बाद उचाना (जींद) हलके में कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह
● टोहाना (फतेहाबाद) हलके में जेजेपी उम्मीदवार देवेंद्र बबली के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।
बाढ़डा से प्रत्याशी नैना सिंह चौटाला
● सुबह 9 बजे से रात 8.30 बजे बाढ़डा हलके में 23 गांवों का दौरा करेंगी।
क्रमश:- गांव बिलावल, पिचौप कलां, बिन्द्राबण, हडौदी, हडौदा, मांढी हरिया, मांढी पिरानु, मांढी केहर, जगरामबास, जेवली, बेरला, कुब्जा, पिचौपा खुर्द, निहालगढ़, टोडी, गुडाना, गुडाना अहीर, बादल, शिशवाला, असावरी, मैहड़ा, खेड़ी बतर और खेड़ी बूरा का दौरा।
जेजेपी नेता दिग्विजय सिंह चौटाला
● सुबह 9.30 बजे से शाम 6 बजे तक उचाना हलके में 12 गांवों का दौरा कर जेजेपी प्रत्याशी दुष्यंत चौटाला के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।
क्रमश:- गांव दुर्जनपुर, उदयपुर, नचार, काकडोद, मखंड, उचाना खुर्द, खेड़ी मसानिया, भोंगरा, बुडायन, खापड़, बड़ोदा और खटकड का दौरा।




