अपने विवादित बयान को लेकर सोनाली फौगाट ने मांगी माफी, पढ़िए पूरा मामला..

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उचाना से बीजेपी प्रत्याशी और अभिनेत्री सोनाली फौगाट ने अपने विवादित बयान पर माफी मांगी है। दरअसल, टिक-टॉक क्वीन सोनाली फौगाट…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उचाना से बीजेपी प्रत्याशी और अभिनेत्री सोनाली फौगाट ने अपने विवादित बयान पर माफी मांगी है। दरअसल, टिक-टॉक क्वीन सोनाली फौगाट ने भारत माता की जय न बोलने वाले युवाओं को भरे मंच से पाकिस्तान में चले जाने की बात कही थी। जिसके बाद बड़ा बवाल हो गया था।

अब सोनाली फौगाट ने इसी बयान को लेकर सभी युवाओं से माफी मांगी है। वहीं, सोनाली ने ये भी कहा है कि उन्होंने बड़ी बहन होने के नाते ही अपनी छोटे भाईयों को सलाह दी थी। सोनाली फौगाट ने बताया कि बालसमंद गांव उनका नैनिहाल है और वो यहीं पैदा हुई, साथ ही यहीं पढ़ाई की है। इसलिए यहां के युवाओं को समझाना मेरा हक बनता है।

इसके साथ ही उन्होंन ये भी कहा कि भारत माता की जय ना बोलने पर गुस्से में युवाओं से ये बात कही थी, लेकिन किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना उनका मकसद नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि कहा भारत माता की जय बोलना हर देशवासी का कर्तव्य है, फिर भी किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो माफी चाहती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *