ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के चुनावों में हमेशा से ही खाप पंचायत का एक अहम रोल रहा है , लेकिन इस बार खाप पंचायत के तवज्जो नहीं दी गई है। इतना ही नहीं टिकटों की उम्मीद में बैठे खाप के प्रधानों को भी टिकट नहीं दिया गया है, जिससे वे निराश हुए हैं।
भाजपा ने पिछली बार चुनाव लड़ने वाले खाप प्रधान बलजीत मलिक, सांगवान खाप प्रधान सोमवीर सांगवान को टिकट नहीं दिया है। इसके साथ ही इनेलो से टिकट की चाहत रखने वाले महम चौबसी सर्वखाप प्रधान तुलसी ग्रेवाल को भी टिकट नहीं दिया गया है।
वहीं, जेजेपी से जरूर सर्वखाप महिला अध्यक्ष संतोष देवी को उतारा गया है। पिछली बार संतोष देवी इनेलो की टिकट से बेरी में चुनावी मैदान में उतरी थी। बता दें कि महम चौबसी सर्वखाप चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारती रही है। स्व. चौ. देवीलाल को चुनाव लड़वाया और पंचायती उम्मीदवार भी जिताए। वहीं, कुछ खाप राजनीति से दूर रहती है, लेकिन राजनीतिक लोग उनके यहां चक्कर लगाते हैं। खाप पंचयाते के बंट जाने से और अलग- अलग दलों का समर्थन देना भी मुख्य कारण है। हालांकि हरियाणा की राजनीति में सभी जानते हैं कि खाप का अहम सामाजिक प्रभाव है।


