ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारत को एक और शक्तिशाली विमान राफेल मिल गया है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इस विमान की विधिवत तरीके से पूजा अर्चना की और फ्रांस के मेरिनियाक में स्थित दसॉ एविएशन के प्लांट में राफेल को रिसीव किया। इसके बाद राजनाथ सिंह ने इस विमान में उड़ान भरी। लेकिन भारत की इस ऊंची उड़ान से पाकिस्तान जल भुन गया है। पाकिस्तान अपनी वायुसेना को भारत से बेहतर बता रहा है।
#RunAwayForce_IAF
Hassan siddique, our Hero, in an interview asked the Nation not to worry about the country's security as PAF is fully awake to defend its air frontiers.pic.twitter.com/jY0uQIAn4T— Sohail Ahmed (@Sohail2nice) October 8, 2019
दरअसल, पाकिस्तान की ओर से ट्विटर पर कई फर्जी अकाउंट और ट्विटर हैंडल के माध्यम से भारत विरोधी प्रोपेगैंडा चलाया गया। इनमें करीब 70 हजार से अधिक ट्वीट और रिट्वीट किए गए। पाकिस्तान ने भारत के कुछ विमान हादसों की फोटो भी शेयर की।
