हरियाणवीं छोरे पर अमेरिकी मैडम का आया दिल, भारत आकर रचा ली शादी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फसबुक के जरिए कब किसके दिल मिल जाए, ये कोई नहीं जानता। फेसबुस ने जहां लोगों के बीच दोस्ती बढ़ाई है,…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फसबुक के जरिए कब किसके दिल मिल जाए, ये कोई नहीं जानता। फेसबुस ने जहां लोगों के बीच दोस्ती बढ़ाई है, तो वहीं, कई दिलों को मिलाने का भी बड़ा काम किया है। हाल ही का ताजा उदाहरण ले लेते हैं, जहां हरियाणा के एक छोरे पर अमेरिकी मैम का दिल आ गया और फेसबुक के जरिए हुए प्यार को दोनों ने शादी के रूप में तपदील कर दिया।

दरअसल, अमेरिका के कैलिफोर्निया की एक युवती की डेढ़ साल पहले करनाल के युवक से बातचीत शुरू हुई थी। लेकिन धीरे- धीरे ये बातचीत कब प्यार में बदल गई, दोनों को ही मालूम नहीं चला और जब प्यार का अहसास हुआ, तो दोनों ने एक होने का फैसला किया। जिसके बाद कैलिफोर्नियां की युवती मलिना- सेलिना लोपेज हरियाणा आ गई और करनाल के सुशील सैनी के साथ हिंदू रीति- रिवाजों में शादी कर ली। वहीं, इस बात से युवक के परिजनों में काफी खुशी है और ग्रामीणों में भी खुशी की लहर है, सभी के बीच ये शादी चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *