ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में चुनाव प्रचार में जुटे उम्मीदवारों का विरोध शुरू हो गया है। इसी कड़ी में चरखी दादरी जिले में वोट मांगने पहुंची बीजेपी प्रत्याशी रेसलर बबीता फोगाट से ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया।
ग्रामीणों ने बबीता से कहा कि, आपने क्षेत्र का विकास नहीं होने पर बीजेपी का विरोध किया था। हम आपके साथ जेजेपी के लिए जुड़े थे, लेकिन आपने अपने स्वार्थ के लिए जेजेपी का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया। ऐसे में हम कार्यकर्ता कहां जाएं। इसके बाद बबीता फोगाट ने ग्रामीणों के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ” मैंने कभी किसी पार्टी का विरोध नहीं किया।
