ऑनलाइन डेस्कि/लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तान कंगाली की राह पर बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने इससे निपटने के लिए एक नया प्लान जारी किया है। इमरान खान सरकार ने वित्तीय स्थिति को सुधारने के लिए देश में कुल 1.30 लाख लोगों को टैक्स नोटिस भेजे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, ये टैक्स नोटिस उन लोगों को भेज गए है जो कि टैक्स डिपार्टमेंट के रजिस्टर्ड नहीं है।
मौजूदा समय में आंकड़ों के अनुसार, पाकिस्तान में केवल 1 फीसदी लोग ही टैक्स चुकाते हैं। पाकिस्तान पूरी दुनिया में उन देशों में से एक है, जिसका टैक्स टू जीडीपी अनुपात केवल 11 फीसदी ही है। अब देखऩा यह होगा कि, क्या इमरान खान का यह कदम पाकिस्तान को कंगाली से बाहर ला पाएगा।

