शोक में तब्दील हुई तालियों की गड़गड़ाहट, जब रामलीला के मंच पर लगी आग

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पानीपत और फतेहाबाद में रामलीला के दौरान दो युवक मौत का शिकार बन गए। फतेहााबाद के कस्बा जाखल में शनिवार रात रामलीला मंचन…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पानीपत और फतेहाबाद में रामलीला के दौरान दो युवक मौत का शिकार बन गए। फतेहााबाद के कस्बा जाखल में शनिवार रात रामलीला मंचन के दौरान आग भड़क जाने से 12 साल का एक लड़का गंभीर घायल हो गया।

burn

हादसा उस वक्त हुआ, जब सीता हरण का दृश्य मंचित किया जाना था और इसके लिए लक्ष्मण का रोल कर रहे कलाकार ने डीजल डालकर लक्ष्मणरेखा खींची थी। इसमें आग भड़क गई और पास खड़ा एक बच्चा इसकी चपेट में आने से झुलस गया। उसे स्थानीय अस्पताल से टोहाना और वहां से हिसार के जिंदल अस्पताल में रेफर करना पड़ा। हालांकि वहां हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

ramleela

वहीं पानीपत के आसन कला के पास रामलीला के लिए सामान खरीद कर जा रहे तीन बाइक सवार को कार ने टक्कर मार दी हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया वहीं घायल को असंध रोड निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *