ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हिमाचल प्रदेश में एकबार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। जिला कुल्लू के रोहतांग दर्रे पर भारी बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई है।
रोहतांग दर्रे पर 5 से 6 इंच के करीब ताज़ा बर्फ़बारी दर्ज की गई है।वहीं कई वाहन भी फंस गए हैं। वाहनों में सैकड़ों के हिसाब में लोग हैं।
ठंड की पहली बर्फबारी ने पर्यटकों का मन मोह लिया है। बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए पर्यटक दूर-दूर से रोहतांग दर्रे पर पहुंच रहे हैं।
वहीं, लाहौल-स्पीति जिला में भी बर्फबारी का असर देखने को मिल रहा है। बर्फबारी से मनाली से केलांग और केलांग से मनाली बस सेवा बाधित हो गई है।
वहीं, लेह-मनाली हाईवे भी बंद कर दिया गया है। भारी बर्फबारी के कारण सभी बसों को मनाली बस स्टैंड और छोटे वाहनों को गुलाबा चैक पोस्ट से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। वहीं पहाडों की रानी शिमला में भी मौसम काफी ठंडा हो गया है।




