ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिय़ा न्यूज: अशोक तंवर के कांग्रेस से इस्तीफे के बाद हरियाणा की सियासत में नया रंग चढ़ता दिखाई दे रहा है। जहां सीएम मनोहर लाल ने बीजेपी में तंवर की एंट्री पर रोक लगा दी है, वहीं जेजेपी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने उन्हें जेजेपी में शामिल होने का न्योता दे दिया है।
दरअसल, बहादुरगढ़ में जजपा उम्मीदवार संजय दलाल के प्रचार में आए दिग्विजय ने कहा कि अशोक तंवर एक बड़े दलित नेता है और अगर वह जजपा में रहकर प्रदेश की सेवा करना चाहते हैं, तो जननायक जनता पार्टी में उनका स्वागत है। अब देखना यह होगा कि, चुनावी समय में तंवर किस पार्टी की ओप रूख करते हैं।

