ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उत्तर प्रदेश के बांदा से सटे महोबा जिले के कबरई कस्बे में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि मोटरसाइकिल में आग लग गई और एक बच्चे सहित तीन लोगों की जिंदा जल कर मौत हो गई।

सदर पुलिस उपाधीक्षक जटाशंकर राव का काहना है कि, शनिवार की शाम कबरई कस्बा के राजीव नगर निवासी अनिल प्रजापति अपने चार साल के बेटे और साथी बिज्जू के साथ मोटरसाइकिल में सवार होकर हमीरपुर जिले के रीवन गांव से अपने घर लौट रहे थेष तभी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर कबरई कस्बे में ताज क्रशर प्लांट के पास महोबा की तरफ से आ रहे ट्रक से टकरा गई।
