ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तरीख नजदीक आते ही आरोप- प्रत्यारोप और बयानबाजी का दौर भी तेज हो गया है। इसी कड़ी में सिरसा जिले में इनेलो नेता अभय चौटाला ने अपनी भाभी नैना चौटाला पर बातों ही बातों में तंज कसा है।
नैना चौटाला के डबवाली सीट से चुनाव न लड़ने को लेकर अभय ने तंज कसते हुए कहा कि, इस सीट पर हमने पहले डॉ. अजय सिंह चौटाला को जिम्मेदारी सौंपी फिर भाभी को दी गई। वो पहले हमें छोड़कर चले ही गए अब भाभी ने भी छोड़ दिया। अभय ने आगे कहा कि, अगर उनका लगाव होता तो डबवाली से चुनाव लड़तीं। अभय ने कहा कि, भाभी अपने बयानों में कहती थीं कि जब तक उनके पति डॉ. अजय सिंह चौटाला जेल से बाहर नहीं आ जाते तब तक वे चौकीदारी करेंगी, कहां गए वो चौकीदार।

