अशोक तंवर के बाद उनके समर्थकों ने भी कांग्रेस को कहा अलविदा, प्रदेश महासचिव ने भी छोड़ी पार्टी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अशोक तंवर के इस्तीफे के बाद उनके समर्थकों ने भी कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। बता दें कि अशोक तंवर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अशोक तंवर के इस्तीफे के बाद उनके समर्थकों ने भी कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। बता दें कि अशोक तंवर के सभी समर्थकों ने भी अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के महासचिव प्रो. कुलताज सिंह ने प्रेसवार्ता करके अपना इस्तीफा दिया है।

वहीं, कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने वाले सभी समर्थकों ने केंद्रीय कांग्रेस पर गलत तरीके से टिकट बंटवारे का आरोप लगाया है। दरअसल, अशोक तंवर ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है, जिसके बाद उनके सिरसा निवास से कांग्रेस के झंडे और बैनर भी हटा दिए गए। टिकट वितरण से नाराज तंवर ने कुछ दिन पहले ही चुनाव समित समेत सई अन्य समितियों से इस्तीफा दिया था। तंवर ने अपना इस्तीफा पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा था। इतना ही नहीं नाराज तंवर ने हरियाणा में कांग्रेस को हुड्डा कांग्रेस करार दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *