RBI ने अपने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा, अब सस्ती दरों पर मिलेंगे लोन

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: होम लोन, कार और पर्सनल लोन लेने की सोच रहे लोगों के लिए आरबीआई की तरफ से खुशखबरी है। अब लोगों को…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: होम लोन, कार और पर्सनल लोन लेने की सोच रहे लोगों के लिए आरबीआई की तरफ से खुशखबरी है। अब लोगों को ईएमआई की मार नहीं झेलनी पड़ेगी। जी हां, आरबीआई ने दिवाली तोहफे के तौर पर अपने रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है। अब रेपो रेट 5.40 फीसदी से घटकर 5.15 फीसदी हो गई है। यानी अब लोगों का होम लोन, कार और पर्सनल लोन की ईएमआई बोझ और कम होगा। इसकी घोषणा आरबीआई ने आज यानि शुक्रवार को कर दी।

HOME LOAN

दरअसल, आरबीआई ने जीडीपी का अनुमान भी घटा दिया है। आरबीआई 2020-21 के लिए जीडीपी अनुमान रिवाइज कर 7.2 फीसदी कर दिया है।आरबीआई ने पांचवीं बार रेपो रेट में कटौती की है। आरबीआई ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए जीडीपी ग्रोथ रेट का अनुमान 6.9 फीसदी से घटाकर 6.1 फीसदी कर दिया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *