ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही आरोप-प्रत्यारोप और बयानबाजियों का दौर भी तेज हो गया है। अब सीएम मनोहर लाल ने कांग्रेस और सोनिया गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, मां के नाम पर भाजपा वालों को जहां भारत माता याद आती है, वहीं कांग्रेसियों को सोनिया माता।
भाजपा की विचारधारा हरियाणा के सवा दो करोड़ नागरिकों को अपना परिवार मानने की रही है, जबकि कांग्रेसी स्वयं हित के लिए लड़ते झगड़ते रहते हैं। एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बयान दिया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जीत के ऐलान करते हुए कहा कि, इस बार भी जनता बीजेपी के पक्ष में है और प्रदेश में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनेगी।

