ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में बीजेपी ने अपने सभी 90 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें बीजेपी की तरफ से टिक- टॉक स्टार सोनाली फौगाट को भी चुनावी मैदान में उतारा गिया गया है। दरअसल, सोनाली फौगाट को आदमपुर से पूर्व सीएम भजन लाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई के सामने चुनावी रण में उतारा गया है।
बता दें कि सोनाली फौगाट के टिक- टॉक पर एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। राजनीति में आने से पहले सोनाली फौगाट अभिनेत्री के तौर पर कई सीरियलों में भी काम कर चुकी हैं। सोनाली फैगाट टिक- टॉक पर वीडियो बनाने का काफी शौक रखती है। उनके टिक- टॉक पर लाखों में फॉलोअर्स भी हैं।
दरअसल, हिसार जिले का आदमपुर क्षेत्र भजनलाल परिवार का गढ़ माना जाता है। आपको बता दें कि भजन लाल परिवार के किसी भी सदस्य को अब तक हार का सामना नहीं करना पड़ा है। यहां तक की खुद कुलदीप बिश्नोई भी तीन बार यहां से विधायक बन चुके हैं। वहीं, 1967 में भजन लाल ने इस सीट पर पहली बार जीत हासिल की थी।


