ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रविवार रात ‘बिग बॉस 13’ का जबरदस्त आगाज हुआ। इस दौरान कंटेस्टेंट की जोरदार एंट्री हुई। वहीं बॉलीवुड के भाईजान की जुबान फिसल गई और उनके मुंह से कैटरीना का नाम निकल गया और वे चुप हो गए।

दरअसल, जब बॉलीवुड की प्रसिद्ध एक्ट्रेस रह चुकीं कोइना मित्रा को बुलाने का तो सलमान खान ‘क’ बोलते-बोलते रुक गए और हंसने लगे। सलमान ने खुद कहा कि, अभी मेरे मुंह से कैटरीना का नाम निकलने वाला था। इसके बाद सलमान खुद भी शर्माते हुए दिखे।
