ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लालू प्रसाद के परिवार का आपसी झगड़ा अब खुलसकर सामने आ गया है। लालू प्रसाद यादव की बहू ऐश्वर्या राय ने अपने ससुरालवालों पर संगीन आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि, मेरे साथ धक्का-मुक्की की गई। मुझे परिवार के साथ मिलने नहीं दिया जाता था।
उन्होंने राबड़ी देवी और मीसा भारती पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, मेरा फोन छीनने की कोशिश की गई। मुझे खाना तक नहीं दिया जा रहा है। जून से ही मेरे घर से खाना आ रहा है। ऐश्वर्या ने रोते हुए मीडिया के सामने ये भी कहा कि, मेरे ससुर लालू प्रसाद यादव ही सब कुछ ठीक कर सकते हैं।
