ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: वहीं इनेलो सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने ऐलान कर दिया है कि इनेलो 2 अक्तूबर यानि महात्मा गांधी की जयंती पर अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेगी | उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जिसे चाहेंगे उसी को मैदान में उतारा जाएगा | चौटाला ने विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि दूसरे दलों के प्रत्याशी दिल्ली या चंडीगढ़ में बैठ के तय होते है | लेकिन इनेलो के प्रत्याशियों का फैसला इनेलो के कार्यकर्ता करेंगे |
उन्होंने कहा कि इनेलो ऐसे उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी | जिनकी छवि साफ हो और संगठन के प्रति कर्मठ और निष्ठावान हो | ये सभी बाते ओपी चौटाला ने खानपुर रोड स्थित लिटिल एंजल स्कूल के सभागार में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही |
Watch Video
