ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनावी ताल ठोकने वाले पूर्व सौनिक तेज बहादुर सिंह ने जेजेपी ज्वाइन कर ली है। दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में तेज बहादुर सिंह जेजेपी में शामिल हुए हैं। इस दौरान पूर्व सैनिक ने कहा कि जेजेपी की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी ज्वाइन की है।
वहीं, तेज बहादुर ने कहा कि दुष्यंत चौटाला हरियाणा का भविष्य हैं और दुष्यंत चौधरी देवीलाल की सोच रखते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी जो भी जिम्मदारी देगी, वो पूरे तरीके से निभाएंगे। तो दूसरी तरफ कहा जा रहा है क तेज बहादुर को करनाल से टिकट देकर सीएम मनोहर लाल के खिलाफ भी जेजेपी उतार सकती है।

