प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने उठाया ये कदम

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्याज की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे महिलाओं की रसोई पर खासा असर देखने को मिला रहा है। ऐसे में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्याज की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे महिलाओं की रसोई पर खासा असर देखने को मिला रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार ने आज एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने प्याज की सभी किस्मों के निर्यात पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने प्याज की निर्यात नीति में संसोधन किया है। जिसके बाद सरकार ने प्याज की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए फैसला किया। ऐसे में प्याज की सभी किस्मों के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

विदेश व्यापार महानिदेशक द्वारा आज जारी एक

Notification

में, आलोक वर्धन चतुर्वेदी ने प्याज की निर्यात नीति में संशोधन की घोषणा की। प्याज की बढ़ती कीमतों के बीच दिल्ली सरकार ने 23.90 रुपये प्रतिकिलो की दर से प्याज बेचने का निर्णय लिया है। शनिवार से राशन की 400 दुकानों व 70 मोबाइल वैन यानी पूरी दिल्ली में 470 स्थानों पर यह प्याज उपलब्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *