अकाली दल ने हमेशा हरियाणा के हक का किया विरोध, इसलिए बीजेपी ने नहीं किया गठबंधन- मंत्री कर्णदेव कांबोज

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अकाली दल के बीजेपी के साथ धोखा करने के आरोप पर खाद्य आपूर्ति मंत्री कर्णदेव कंबोज का बड़ा बयान सामने आया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अकाली दल के बीजेपी के साथ धोखा करने के आरोप पर खाद्य आपूर्ति मंत्री कर्णदेव कंबोज का बड़ा बयान सामने आया है। कर्णदेव कंबोज ने कहा कि बीजेपी का अकाली दल के साथ हरियाणा में कभी गठबंधन नहीं रहा है और बीजेपी गठबंधन का धर्म तब निभाती अगर पहले कोई गठबंधन होता।

karandev1

ये भी कहा गया कि अकाल दल हमेशा से ही हरियाणा के हक का विरोध करता रहा है, इसलिए हरियाणा में बीजेपी ने गठबंधन नहीं किया। उन्होंने दो टूक में सुखबीर बादल के अकाली दल से धोखा करने के आरोपों को सिरे से नकारत दिया और कहा कि हमने अकाली दल को विधानसभा चुनाव में टिकटें देने का कोई आश्वासन नहीं दिया था हमने हरियाणा में अकाली दल से गठबंधन किया ही, नहीं तो गठबंधन धर्म कैसे निभाते।

karandev2

हरियाणा में विधानसभा चुनाव सर पर हैं, लेकिन राजनीतिक सियासत में अभी भी पार्टियों की टकरार जारी है। पार्टियां एक दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप लगा रही हैं। अकाली दल के नेताओं ने बीजेपी पर धोखा देने के आरोप लगाए हैं। अकाली दल के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चिमा ने साफ तौर पर ये कहा है कि लोकसभा में अकाली दल से ये कहकर बीजेपी ने हैल्प ली कि कि विधानसभा चुनाव में आपको कुछ सीटें दी जाएंगी और अब हमारे ही विधायक को बीजेपी ने तोड़ दिया है और उन्होंने साफ- साफ कहा कि बीजेपी ने ऐसा करके हमारे साथ धोखा किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *