ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: विधानसभा चुनाव में बेटी को टिकट दिलवाने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह लगातार जुटे हुए हैं। इसी के चलते राव इंद्रजीत सिंह बीजेपी के चुनाव प्रभारी नरेंद्र सिंह तोमर से मिलने पहुंचे। बेटी आरती राव को टिकट दिलवाने की कोशिश में लगे राव इंद्रजीत अब चौ. बीरेंद्र सिंह के परिवार का हवाला दे रहे हैं।
अब ये भी चर्चा जोरों पर हैं कि राव इंद्रजीत की बेटी आरती को अगर बीजेपी की तरफ से टिकट नहीं दी जाती, तो राव इंद्रजीत पार्टी से इस्तीफा दे देंगे। कल राव इंद्रजीत पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर इस मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं।
दरअसल, गत दिवस भी राव इंद्रजीत ने गुरुग्राम में अपने कार्यकर्ताओं के साथ इसी मुद्दे को लकर एक मीटिंग की, जिसमें बीजेपी की मंत्रियों और सांसदों को टिकट न देने की नीति पर चर्चा की गई। वहीं, बीजेपी की तरफ से ये साफ ऐलान कर दिया गया है कि पार्टी किसी भी मंत्री या सांसद के परिजनों को टिकट नहीं देगी, लेकिन कुछ मंत्री अपने परिवार वालों को टिकट दिलाना चाहते हैं, अब देखना होगा कि क्या बीजेपी अपनी बनाई गई नीति पर टिकी रहेगी या मंत्रियों को नाराज करेगी।


