ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कुरुक्षेत्र में एक पिता ने स्कूल की फीस न भर पाने के कारण 6 साल की बेटी की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना कुरुक्षेत्र के गांव दबखेड़ा की है। वहीं, मृतिक अश्मित लाडवा के एक स्कूल में पढ़ती थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि आरोपित पिता पांच महीने से अपनी 6 वर्षीय बेटी की स्कूल की फीस नहीं भर पा रहा था। स्कूल का स्टाफ उससे फीस की लगातार मांग कर रहा था और पिता इससे परेशान हो गया था। जिस कारण उसने इस वारदात को अंजाम दिया।
वहीं, इस मामले में डीएसपी अजय राणा ने बताया कि आरोपित शख्स निर्मल सिंह ने वारदात को अंजाम देने के बाद खुद को थाने में आकर सरेंडर कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपित पिता को गिरफ्तार कर जांच भी शुरू कर दी।


