राई बूथ कैप्चरिंग मामले पर हाईकोर्ट का फैसला: 3 वोट से जीते कांग्रेसी नेता जयतिर्थ दहिया अयोग्य घोषित

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब- हरियाणा हाईकोर्ट ने बुधवार को पिछले चुनाव में सोनीपत जिले के राई क्षेत्र में केवल 3 वोटों से हारे इनेलो…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब- हरियाणा हाईकोर्ट ने बुधवार को पिछले चुनाव में सोनीपत जिले के राई क्षेत्र में केवल 3 वोटों से हारे इनेलो प्रत्याशी इंद्रजीत सिंह दहिया की याचिका पर फैसला सुना दिया है। मामले में हाईकोर्ट ने चुनाव जीते कांग्रेस के जयतीर्थ दहिया को अयोग्य घोषित किया और उनके चुनाव को अवैध करार दिया।

जिसके बाद 3 वोटों से हारे इंद्रजीत अब 4 वोट से आगे हो गए हैं। उधर जयतीर्थ दहिया की तरफ से जो याचिका दायर की गई है उसके ऊपर सुनवाई के लिए 14 अक्टूबर की तारीख तय की गई है। इंद्रजीत पर नाहरी गांव में बूथ कैप्चरिंग कर 490 वोट डलवाने के आरोप हैं। जयतीर्थ की तरफ से कहा गया कि अगर उनके खिलाफ फैसला आता है तो उनकी भी सुनवाई की जानी चाहिए।

jaitirth dahiya

क्या था पूरा मामला-
दरअसल, विधानसभा चुनाव 2014 में कांग्रेस प्रत्याशी जयतीर्थ को 36,703 और इनेलो के इंद्रजीत को 36,700 वोट मिले थे। इंद्रजीत ने जयतीर्थ की 3 वोट से जीत को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट में राई क्षेत्र के कई बूथों की ईवीएम खोली गईं थीं। रजिस्ट्रार और एक्सपर्ट ने ईवीएम का रिजल्ट हाईकोर्ट में जमा कराया था। मतगणना के बाद हाईकोर्ट ने पाया कि इंद्रजीत के 4 वोट ज्यादा हैं। वहीं, जयतीर्थ को 36,694 वोट मिले और इंद्रजीत को 36, 698 वोट मिले हैं। इस फैसले से इंद्रजीत ने डबल वोट का जो आरोप लगाया था, वो सही साबित हो गया है। जयतीर्थ पहले ही विधायक पद से इस्तीफा दे चुके हैं। कहा जाता है कि जयतीर्थ पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी हैं।

जयतीर्थ को अयोग्य घोषित करार दिए जाने पर उन्हें इस टर्म की पेंशन नहीं मिलेगी। हालांकि वे इससे पहले भी विधायक रह चुके हैं। इसलिए अन्य सुविधाओं पर फर्क नहीं पड़ेगा और पूर्व के कार्यकाल की पेंशन मिलती रहेगी। 2014 से 2019 तक उनकी ओर से लिया गया वेतन और भत्ता की रिकवरी नहीं होगी, क्योंकि इसके बदले उन्होंने काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *