जंगल में बने घर में दंपत्ति की बेरहमी से हत्या, अर्धनग्न अवस्था में मिला महिला का शव

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:घरौंडा के कुताना गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पति- पत्नी का कस्सी से गला काटकर हत्या कर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:घरौंडा के कुताना गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पति- पत्नी का कस्सी से गला काटकर हत्या कर दी गई। पति का शव खाट पर जलाने की कोशिश भी की गई, तो वहीं महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है। इस दौरान एक शख्स भी मौके पर पहुंच गया, जिसकी भी हत्या करने की कोशिश की गई, लेकिन उसने भागकर अपनी जान बचा ली।

murder

मौके से भागकर अपनी जान बचाने वाले युवक ने गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की जांच करने में जुट गई है।

murder

बता दें कि मृतक रामशरण और ओमवती पिछले पांच सालों से गांव के खेतों में बने एक घर में रह रहे थे। दोनों पति- पत्नी आसपास मजदूरी करके अपना पेट पाल रहे थे। लेकिन आज सुबह ही कुछ लोगों ने घर में घुसकर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी। अब पुलिस आरोपियों की तलाश करने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *