ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर में सीमा पार से पाकिस्तान ड्रोनों का इस्तेमाल हथियार सप्लाई करने के लिए कर रहा है | जिसमे भारी मात्रा में हथियार गोला बारूद को भारतीय सीमा में गिराने की कोशिश कर रहा है | इन हथियारों और गोला-बारूदों की यह पूरी खेप जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले को अंजाम देने की योजना से भेजी गई । धारा 370 हटने के बाद पाकिस्तान जम्मू कश्मीर को दहलाने के लिए नई-नई साजिशे रच रहा है |
इस बात का पता लगने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई है | सुरक्षा एजेंसियां के मुताबिक 80 किलोग्राम हथियार और गोला-बारूद को भारतीय सीमा में गिराने के लिए करीब आठ ड्रोन का इस्तेमाल किया गया है | सीमा में हथियार का जखीरा गिराने के लिए चीनी ड्रोन का इस्तेमाल किया है। पंजाब पुलिस के मुताबिक हथियार का जखीरा 9 से 16 सितंबर के बीच पाकिस्तान स्थित खालिस्तानी आतंकी समूहों द्वारा पंजाब में सीमा पार से भेजा गया था।
आपको बता दे पुलिस को ये जानकारी मिली है कि आतंकी समूह पंजाब और पड़ोसी राज्यों में धमाके की साजिश रच रहा था। इन आतंकियों के पास से पांच एके-47 राइफल, पिस्तौल, सेटेलाइट फोन और हथगोलों समेत भारी मात्रा में हथियार का जखीरा बरामद हुआ है । इससे पहले 22 सितंबर को छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया था जिनमे से खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेडएफ) के एक आतंकी मॉड्यूल का खुलासा हुआ | जिनका संबंध पाकिस्तान और जर्मनी से जुड़े आतंकी संगठन के एक टेरर मॉड्यूल से था ।
इस संगठन का पंजाब और आसपास के प्रदेशों में आतंकी हमले करने की योजना थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वायुसेना और सीमा सुरक्षा बल को जरूरी जवाबी कदम उठाने के निर्देशने दिए । तो वहीँ भारत की पश्चिमी सीमा पर हाई-अलर्ट जारी कर दिया है ताकि किसी भी तरह की कोई घटना ना घटे | गौरतलब है कि ड्रोन से हथियार सप्लाई करने की वारदात पहली बार सामने आई है।



