ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दुनिया भर में नाम चमकाने के बाद पहलवान योगेश्वर दत्त अब जल्द ही चुनावी मैदान में भी उतरेंगे। पहलवान योगेश्वर दत्त अब जल्द ही सियासत की पिच में जोर आजमाइश करते हुए नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि हरियाणा पुलिस के डीएसपी पद से इस्तीफा दे चुके योगेश्वर दत्त किसी भी समय बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।
दरअसल, पहलवान योगेश्वर दत्त सीएम मनोहर लाल खट्टर और प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला से मुलाकात करने पहुंचे थे। इसी के चलते कयास लगाएं जा रहें हैं पहलवान योगेश्वर दत्त बीजेपी ज्वाइन कर विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। योगेश्वर को राई विधानसभा सीट से टिकट मिलने की संभावना जाहिर की जा रही है।

