ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा की राजनीति से उभरे ऐसे नेता, जिनका प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में आज भी बोलबोला है। आज भी लोग उनकी विचारधारा को अपना आदर्श मानते हुए उनके नकशे कदमों पर चलते हैं। हरियाणा के इस कद्दावर नेता का नाम चौ. देवीलाल है, जिन्हें हम ताऊ देवीलाल के नाम से भी जानते हैं। जिन्हें राजनीति के सबसे भरोसेमंद ताऊ के तौर पर याद किया जाता है और उनके जीवन की महानगाथा यहां तक मशहूर जब उन्होंने अपने वादे निभाने के लिए प्रधानमंत्री की कुर्सी को भी ठुकरा दिया था।
आज उन्हीं महान नेता (शकसियत) चौ. देवीलाल का 106वां जन्मदिवस है। देवीलाल की राजनीतिक विरासत को संभाले हुए चौटाला परिवार ने उनके जन्मदिवस पर विशाल रैली का आयोजन किया। 22 सितंबर को दुष्यंत चौटाला की तरफ से रोहतक में जन्मदिवस मनाया गया, तो आज 25 सितंबर को ओपी चौटाला और अभय चौटाला के नेतृत्व वाली इनेलो पार्टी की तरफ से कैथल में विशाल रैली की जा रही है।
ताऊ देवीलाल की पार्टी ने 1987 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में 90 में से 85 सीटें जीतकर हरियाणा की राजनीति में तहलका मचा दिया था। चौधरी देवीलाल राजनीति के असल किंगमेकर थे। देखा जाए तो भारतीय राजनीति में बहुत कम लोग ऐसे हुए हैं, जिन्होंने कुर्सी से ऊपर उठकर सोचा और जो वादे किए उन्हें बखूबी निभाया पूर्व उप- प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल राजनीति के उन गिने चुने शख्सियतों में थे। राजनीति में उन्हें बेहतर उदाहरण के तौर पर पेश करने के लिए भी याद किया जाता है।
चौ. देवीलाल के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें-
25 सितंबर 1951 को जन्में चौधरी देवीलाल किसान परिवार से संबंध रखते थे, उन्होंने अपना बचपन हरियाणा के सिरसा जिले के तेजा खेड़ा गांव में बिताया। देवीलाल के राजनीतिक पेशे में तब उछाल आया, जब उन्होंने स्वंतत्रता आंदोलन में हिस्सा लिया और जब देश आजाद हुआ, तो वो राजनीति के जरिए समाजसेवा के क्षेत्र में आ गए। 22 सालों की तपस्या और कड़े सघर्ष के बाद पहली बार देवीलाल 1952 में विधायक बने। पहली बार वो पंजाब से चुने गए। 1956 में वो पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बने।
चौ. देवीलाल को इसलिए भी याद किया जाता है क्योंकि उन्होंने हरियाणा को अलग राज्य बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आपातकाल के बाद हुए चुनाव में उन्होंने जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा और वो हरियाणा के सीएम बन गए। इमरजेंसी के मुखर विरोध की वजह से उन्हें लोगों ने शेर-ए-हरियाणा का खिताब भी दिया था।
अब वो समय था जब चौ. देवीलाल ने जनता का पूरे तरीके से विश्वास जीत लिया था और जिसके भरोसे ही उन्होंने अस्सी के दशक में लोक दल नाम से अलग पार्टी बनाई। हरियाणा के गरीबों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ी। इस आंदोलन ने उन्हें हरियाणा के किसान मजदूरों का चहेता बना दिया। राजनीति में चौधरी देवीलाल ने कई मुकाम हासिल किए। उनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ गई कि हरियाणा में हर किसी की जुबान पर केवल एक ही नाम आने लगा, वो था, जननायक चौ. देवीलाल जिसके बाद उन्होंने दूसरी बार हरियाणा के सीएम का खिताब हासिल किया।
1989 के चुनाव के बाद संयुक्त मोर्चा के संसदीय दल की बैठक चल रही थी। इस बैठक में देवीलाल को संसदीय दल का नेता मान लिया गया था। प्रधानमंत्री की कुर्सी के वो बेहद करीब थे। बैठक में विश्वनाथ प्रताप सिंह ने देवीलाल को संसदीय दल का नेता बनाने का प्रस्ताव रखा, लेकिन बैठक में वो नेताओं का धन्यवाद करने के लिए खड़े हुए और वो बोले- ‘मैं सबसे बुजुर्ग हूं, मुझे सब ताऊ बुलाते हैं। मुझे ताऊ बने रहना ही पसंद है और मैं ये पद विश्वनाथ प्रताप सिंह को सौंपता हूं.’
महान ताऊ देवीलाल के वो बोल लोगों को हैरान कर गए। लोग हैरान थे कि जिस पद को पाने के लिए नेताओं में होड़ लगी होती है, हर कोई जिस कुर्सी और औहदे को पाने की ख्वाहिश रखता है, उसे देवीलाल ने कैसे किसी और को सौंप दिया। राजनीति से जुड़े लोगों का कहना है कि इस वाकये के बाद से देवीलाल राजनीति के किंगमेकर बन गए और केवल उन्हीं के कारण वीपी सिंह प्रधानमंत्री बन पाए।
अपनी विचारधारा को साझा कर, उन्नति की राह पर चलने की सीख देने वाले जननायक चौ. देवीलाल आज भी एक मसिहा की तरह लोगों के दिलों में जींदा हैं। उनके आदर्श आज भी लोग याद करते हैं और उनका पालन करते हैं। चौ. देवीलाल 1989 से लेकर 1991 में वीपी सिंह और चंद्रशेखर दोनों की सरकारों में उप- प्रधानमंत्री भी रहे। लेकिन 6 अप्रैल 2001 का वो दिन जब ताऊ देवीलाल ने हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया, वो सभी के लिए बेहद ही दुखद और चौंका देने वाला था।






