PM मोदी को ‘फादर ऑफ इंडिया’ न मानने वाले भारतीय ही नहीं- केंद्रीय मंत्री

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसकी सियासी गलियारों में खूब चर्चाएं हो रही हैं। मंत्री ने कहा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसकी सियासी गलियारों में खूब चर्चाएं हो रही हैं। मंत्री ने कहा कि,जो लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘फादर ऑफ इंडिया’ स्वीकार नहीं कर सकते, वे खुद को भारतीय नहीं कह सकते।

jitender singh

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि, विदेश में रहने वाले लोग आज अपने भारतीय होने पर गर्व महसूस करते हैं। यह तब हो रहा है, जब प्रधानमंत्री मोदी का व्यक्तित्व और उनके व्यवहार से देश का सम्मान बढ़ रहा है।

आगे कहा कि, यह पहली बार है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारतीय प्रधानमंत्री के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया है लेकिन जिन्हें इस शब्द पर गर्व नहीं होता, वे खुद को भारतीय नहीं कह सकते हैं। बता दें, मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मोदी को फादर ऑफ इंडिया बताया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *