ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: इस साल चंडीगढ़ का देश दशहरा इतिहास रचने जा रहा है। जी हां, इसकी वजह है चंडीगढ़ में होेने वाला रावण का दहन। देश के सबसे बड़े रावण का दहन इस साल ट्राइसिटी चंडीगढ़ में किया जाएगा। 221 फीट ऊंचा रावण का ये पुतला धनास कलॉनी के परेड ग्राउंड में तैयार किया जा रहा है। प्रदूषण के मद्देनज़र इसमें ईको-फ्रेंडली पटाखों का इस्तेमाल किया गया है।

रावण को तैयार करने के लिए 40 कारीगर जुटे हैं। रावण के हाथ और तलवार की लंबाई 55 फीट और भार 2 क्विंटल होगा। करीब 2 महीने से तैयार हो रहा ये रावन का पुतला 2 अक्टूबर को बन कर धनास कालॉनी के परेड ग्राउंड में खड़ा कर दिया जाएगा।
