भर्ती परीक्षाओं के लिए अब युवाओं को सरकार देगी सहूलियत, साथ लगते जिलों में बनेंगे सेंटर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में हुई क्लर्क भर्ती परीक्षा में युवाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। 200 से 250 किलोमीटर दूरी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में हुई क्लर्क भर्ती परीक्षा में युवाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। 200 से 250 किलोमीटर दूरी पर बनाए गए सेंटरों के कारण युवाओं को कई समस्याएं झेलनी पड़ी हैं, तो कुछ हादसे भी हुए, जिनमें कई युवाओं को अपनी जान भी जवानी पड़ी। परीक्षार्थियों को गर्मी में खाने- पीने से जुड़ी भी परेशानी हुई। इसी के चलते अब सीएम मनोहर लाल सरकार ने फैसला लिया है कि अब परीक्षा सेंटर साथ लगते जिलों में ही बनाए जाएंगे, ताकि दोबारा ये दिक्कत न हों।

exams
Image used for representational purpose only.

सीएम मनोहर लाल ने बताया कि इस निर्णय को लेकर HSSC और HPSC के अलावा सभी बोर्डों को भी लिखित रूप से नोटिस भेजा जाएगा। इसके अलावा राज्य में युवाओं में बोरोजगारी को देखते हुए उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी और इसके लिए प्रावधान हो सकते हैं।

युवाओं की समस्याओं को देखते हुए सीएम मनोहर ने कहा है कि बोर्डों को कहा जाएगा कि कोई ऐसा सिस्टम लागू किया जाए, जिससे परीक्षा के लिए साथ लगते हुए जिलों में ही सेंटर बन सके। वहीं, सीएम ने ये भी बताया कि एजेंसियों द्वारा ऑनलाइन परीक्षा करवाने को लेकर भी चर्चा चल रही है। HTET की तरह क्लर्क और अन्य पदों के लिए भी टेस्ट का प्रावधान किए जाने पर भी विचार किया जा रहा है। जिसके बाद केवल वही युवा नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे, जो पद के योग्य होंगे। इसका मतलब लिखित परीक्षा से पहले एक टेस्ट को पास करना होगा, जो उस नौकरी के लिए योग्य उम्मीदवार तय करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *