ऑमलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जेजेपी ने ‘ताऊ देवीलाल’ की जयंती के अवसर पर सिरसा में एक कार्यक्रम आयोजित किया। ताऊ देवीलाल पार्क में आयोजित इस कार्यकर्म में ताऊ को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला और नैना चौटाला भी मौजूद रहे। 
वहीं विधानसभा चुनाव को लेकर दिग्विजय चौटाला ने कहा कि, पहले नवरात्र में हम अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूचि जारी कर देंगे। टिकट वितरण में 50 फीसदी टिकट युवाओं को दी जाएगी। 90 में से 27 सीट पर महिला उमीदवार को चुनावी मैदान में उतारा जाएगा।
