हरियाणा भवन में बीजेपी विधायकों का जमावड़ा, टिकट को लेकर मंत्रियों और सांसदों ने सीएम से की मुलाकात

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव के चलते टिकटों को लेकर बीजेपी में घमासान मचा हुआ है। आज दिल्ली में हरियाणा भवन…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव के चलते टिकटों को लेकर बीजेपी में घमासान मचा हुआ है। आज दिल्ली में हरियाणा भवन में बीजेपी विधायकों का जमावड़ा लग गया है। टिकट के लिए बीजेपी में लॉबिंग जारी है।

bjp

टिकट को लेकर प्रदेश के मंत्रियों और सांसदों ने सीएम मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात करनी भी शुरू कर दी है। इसी के चलते केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर भी सीएम मनोहर लाल से मुलाकात करने पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि बीजेपी के कई विधायक भी हरियाणा भवन में मौजूद हैं।

BJP

बता दें कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। 21 अक्टूबर को प्रदेश में चुनाव होने हैं, जिनके नतीजे 24 अक्टूबर को सामने आएंगे। सभी पार्टी ने चुनाव के लिए कमर कस मेहमत शुरू कर दी हैं। दीवाली से पहले इस बार राज्य में नई सरकार बन जाएगी। हालांकि बीजेपी में अभी टिकट बंटवारे पर ही मंथन जारी है। जिसके चलते आझ दिल्ली हरियाणा भवन में सभी विधायकों का जमावड़ा लगा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *